Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsउज्जैन: हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले गुंडे पुलिस की मार से...

उज्जैन: हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले गुंडे पुलिस की मार से गिड़गिड़ाए

उज्जैन: वाल्मीकि नगर में बुधवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली चलाकर दहशत फैला दी। दोनों यहां रहने वाले सुजल नामक युवक को धमकाने पहुंचे थे। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी विक्रम नगर ब्रिज के पास छिपे हुए हैं । जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगे । जिससे उन्हें चोंट आई। पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ले आई । इसके बाद गुरुवार शाम को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। जिस जगह पर हवाई फायर किया गया था वहां की तस्दीक करवाई गई। पूछताछ में आरोपी जब पुलिस को ठीक से जवाब नहीं दे रहे थे तो पुलिस जवानों ने लठ्ठ बरसाना शुरू कर दिए।

दोनों ने गोली चलाई और मौके से भाग निकले

माधवनगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि सुजल से पुरानी रंजिश को लेकर साहिल उर्फ भूरिया और सचिन उर्फ आयुष बाइक से वाल्मीकि नगर पहुंचे थे। दोनों ने गोली चलाई और मौके से भाग निकले। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से एक पिस्टल और एक चाकू जब्त किया गया है।

ये भी पढ़ें: छतरपुर में बड़ा सड़क हादसा: मजदूरों से भरी बस पलटी, 1 की मौत और 15 घायल

आरोपियों का जुलूस निकाला

पुलिस ने दोनों आरोपितों का वाल्मीकि नगर क्षेत्र और आसपास के इलाकों में जुलूस निकाला। इस दौरान दोनों पुलिस से माफी मांगते नजर आए। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए।वाल्मीकि नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हुई है। फुटेज में दोनों आरोपित गोली चलाने के बाद मौके से भागते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज जब्त किए हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन