Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर पद के दावेदार: BCCI की...

पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर पद के दावेदार: BCCI की एनुअल मीटिंग कल

नई दिल्ली: BCCI के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कार्यकाल में एक्सटेंशन मिलने की संभावना कम है। अगरकर की जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा पद के दावेदार हैं।

BCCI की एनुअल जनरल मीटिंग शुक्रवार को

BCCI की एनुअल जनरल मीटिंग शुक्रवार को होनी है। अगरकर बुधवार को हुई चयन बैठक की अध्यक्षता कर चुके हैं। ऐसे में यह बैठक बतौर चीफ सिलेक्टर उनकी आखिरी बैठक हो सकती है।

अगरकर की अध्यक्षता वाली सिलेक्शन कमेटी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज और ईरानी ट्रॉफी के लिए टीमों का ऐलान किया। इसके अलावा, अगरकर ने रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) टीम के चयन में भी भूमिका निभाई।

ये भी पढ़े:

अगरकर के कार्यकाल में भारत ने तीन खिताब जीते

पूर्व तेज गेंदबाज अगरकर को जुलाई 2023 में टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था। अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप और पिछले साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
इसके अलावा, टीम इंडिया 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंची थी। जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली थी। इसके अलावा टीम ने इस साल टी-20 वर्ल्ड कप खिताब भी डिफेंड किया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन