Wednesday, October 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsचलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरा यात्री, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच...

चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरा यात्री, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसा, RPF जवान ने बचाई जान

सागर: रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गया। प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान ने दौड़कर यात्री को खींचकर उसकी जान बचा ली। घटनाक्रम का वीडियो शनिवार को सामने आया है।

खाने का सामान लेने उतरा था यात्री

जानकारी के अनुसार, यात्री हरिशंकर गढ़वाल निवासी नंदानगर इंदौर शुक्रवार को इंदौर-हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस में इंदौर से हावड़ा की यात्रा कर रहे थे। सागर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंची। यात्री खाने का सामान लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरे। कुछ देर बाद ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना होने लगी।

ट्रेन पकड़ने के चक्कर में फिसला पैर

ट्रेन जाते देख यात्री ने दौड़ लगाई और चलती ट्रेन में चढ़ने लगे। तभी पायदान से उनका पैर फिसल गया और वह गिरकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच आ गए। घटना देख प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें : ढलान से बेकाबू हुई बस ने तीन छात्राओं को रौंदा, दो की मौके पर मौत

आरपीएफ जवान ने खींचकर बचाई जान

घटना देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद आरपीएफ आरक्षक सूरज कुमार सेन ने दौड़ लगाई। बगैर देरी किए उन्होंने यात्री को पकड़ा और सुरक्षित बाहर खींच लिया। जिससे यात्री की जान बच गई। स्टेशन प्रबंधन मौके पर पहुंचा और ट्रेन को रुकवाया गया। यात्री से पूछताछ के बाद उन्हें सुरक्षित ट्रेन में बैठाया गया। जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन