इंदौर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होने जा रही है। जनसेवा का यह अभियान 17 अक्तूबर तक जारी रहेगा। इसी माह 25 सितंबर को प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा के शुभारंभ के साथ अनुपम सौगात मिलेगी। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
राज्य परिवहन बस सेवा को संजीवनी मिली
मध्यप्रदेश में दशकों से बंद पड़ी राज्य परिवहन बस सेवा को आज एक संजीवनी मिली है। यह 20 साल में 360 डिग्री बदलाव का अवसर है। सुगम परिवहन बस सेवा यात्रियों, ऑपरेटरों, सरकार और नई तकनीक अपनाने वालों को लाभान्वित करेगी। देशभर में हाईस्पीड ट्रेन, लॉजिस्टिक कॉरिडोर, डेडीकेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, हाईस्पीड हाईवे का जाल बिछ रहा है। वर्तमान समय में मध्यप्रदेश सरकार भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए तेज गति से आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार हर परिस्थिति में साथ खड़ी है।यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में ब्रिलियंट कंवेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय “यात्री परिवहन विजन समिट 2026” को संबोधित करते हुए कही।
ये भी पढ़े:‘Red Flag बहुत करीब से देखा है ’ Bigg Boss 20 में ईशा रिखी ने छेड़ी धोखे की बात
सीएम ने विशेष पुस्तिका का विमोचन किया
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “यात्री परिवहन विजन समिट 2026” की स्मारिका, मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MPYPIL) लोगों और विशेष पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनोवेशन चैलेंज प्रतियोगिता की घोषणा की। इस दौरान एमपीवायपीआईएल और रैपिडो के बीच महत्वपूर्ण एमओयू भी हुआ। कार्यक्रम में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और ट्रांसपोर्टेशन से जुड़े सभी एक्सपर्ट शामिल थे।

