Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबुजुर्ग को घोड़ा बनाकर नाला पार करता पटवारी, वीडियो वायरल,ग्रामीणों ने पटवारी...

बुजुर्ग को घोड़ा बनाकर नाला पार करता पटवारी, वीडियो वायरल,ग्रामीणों ने पटवारी पर लगाए अमानवीय व्यवहार के आरोप

सीधी:जिले के ग्राम पंचायत माटा के हल्का क्षेत्र से एक कथित शर्मनाक और अमानवीय मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति नाला पार करने के दौरान बुजुर्ग ग्रामीण ललबा केवट की पीठ पर सवार दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों के अनुसार वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति पटवारी नीलेश नामदेव है।

वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार होकर नाला पार करना उसकी गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला व्यवहार है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

पटवारी पर कार्रवाई की मांग

वायरल वीडियो को लेकर अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर है। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन