मध्यप्रदेश की राजधानी मे जुटेंगे बाल चिकित्सक : शुरू हुई 56वीं MP PEDICON 2025

शेयर करे

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 56 MPIAP PEDICON 2025, (IAP) का प्रतिक्रिया 13-14 दिसंबर से होटल सयाजी एनराइस वन विहार रोड पर आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन (MPIAP) पीडियाट्रिक्स (BAP) द्वारा संयुक्त रूप से किया है।प्रदेशभर में 750 से अधिक फैकल्टी एवं पीडियाट्रिक विशेषज्ञ इसमें भाग ले रहे हैं।

कितने डॉक्टर आ रहे हैं?
देश भर से 750 से ज्यादा बाल रोग विशेषज्ञ और फैकल्टी भाग ले रहे हैं। इसमें मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा आदि राज्यों के डॉक्टर शामिल हैं।

डॉ. वर्मन खलाटकर – प्रेसिडेंट, CIAP 2025 (मुंबई) , डॉ. जयदीप मोहन – प्रेसिडेंट-इलेक्ट, CIAP 2025 (गुरुग्राम) ,डॉ. डी.एम. सिंगरावेल – प्रेसिडेंट-इलेक्ट, CIAP 2026 (चेन्नई) ,डॉ. हर्ष बोलेगांवकर – सेक्रेटरी, CIAP 2025-26 , डॉ. अनु थुलिया (KSCH, दिल्ली) ,डॉ. अनुराग बाजपेयी (लखनऊ) ,डॉ. सागर भट्ट (बेंगलुरु) ,डॉ. सृष्टि मिश्रा (दिल्ली) सहित कई जाने-माने नाम सम्मिलित है। 

 खास बात

इस वर्ष की एक प्रमुख विशेषता 7 प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप है, जो 12 दिसंबर को भोपाल के इन कार्यशालाओं का उद्देश्य पीडियाट्रिक एवं नवजात देखभाल में नवीनतम प्रथाओं, कौशल व्यावहारिक, हैंड-ऑन प्रशिक्षण देना है

मुख्य वैज्ञानिक सत्र 13-14 दिसंबर

13-14 दिसंबर को तीर समानांतर हॉल में चलेंगे, जिनमें विविध महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान एवं चर्चाएं होंगी, जैसे-पीडियाट्रिक चिकित्सा के नवीनतम विकास ,सामुदायिक एवं निवारक बाल स्वास्थ्य,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग का बाल स्वास्थ्य पर प्रभाव,पीडियाट्रिक गहन चिकित्सा,न्यूरो-डेवलपमेंटल साइंसेज

सम्मेलन का उद्देश्य उत्कृष्ट

सम्मेलन का उद्देश्य उत्कृष्ट शैक्षणिक विनिमय को प्रोत्साहित करना तथा प्रदेश और राष्ट्र में नवजात एवं पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों में मृत्यु-दर और बीमारी-दर को कम करने की दिशा में सार्थक योगदान देना है।