नई दिल्ली: BRICS Summit 2026 में राजनीति और कूटनीति के साथ भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिल रही है। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के साथ भारत आईं उनकी पत्नी लुइस अरानेता-मार्कोस अपने देसी लुक को लेकर लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
दिल्ली में आधिकारिक कार्यक्रमों के दौरान लुइस भारतीय परिधान में दिखाई दीं। सलवार-सूट के साथ दुपट्टा पहने उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद उनका यह अंदाज चर्चा में आ गया।
प्रधानमंत्री संग्रहालय में समझी भारत की विरासत
भारत दौरे के दौरान लुइस अरानेता-मार्कोस प्रधानमंत्री संग्रहालय भी पहुंचीं। यहां उन्होंने संग्रहालय के अलग-अलग हिस्सों को देखा और भारत के पूर्व प्रधानमंत्रियों के जीवन, उनके योगदान और देश की राजनीतिक यात्रा से जुड़ी जानकारियां लीं।

संग्रहालय में स्वागत के दौरान उन्हें भारतीय परंपरा के अनुसार दुपट्टा भी पहनाया गया, जिसे उन्होंने सम्मान के साथ स्वीकार किया। उन्होंने ‘अनुभूति’ सेक्शन का भी दौरा किया और भारतीय संस्कृति तथा इतिहास को करीब से समझा।
अन्नपूर्णा देवी से भी हुई मुलाकात
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी फिलीपींस की First Lady से मुलाकात की। दोनों के बीच महिलाओं की भागीदारी, नेतृत्व और विकास जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई।
)
लुइस अरानेता-मार्कोस पेशे से वकील और शिक्षाविद रही हैं। वह 2022 से फिलीपींस की First Lady की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इससे पहले उन्होंने विश्वविद्यालयों में पढ़ाने के साथ कानून के क्षेत्र में भी काम किया है।
यह भी पढ़े: चंद्रशेखरन के फैसले पर टाटा संस में मंथन, पद पर बने रहने की अपील; 17 सितंबर की बैठक पर नजर
पति के चुनावी अभियान में निभाई थी अहम भूमिका
लुइस और फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर की पहली मुलाकात 1989 में न्यूयॉर्क में हुई थी और दोनों ने 1993 में शादी की। वर्ष 2022 के फिलीपींस राष्ट्रपति चुनाव में लुइस ने अपने पति के चुनाव अभियान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने अपनी लॉ फर्म से दूरी बनाकर First Lady की जिम्मेदारियों पर ध्यान देना शुरू किया।
BRICS के कार्यक्रमों के बीच उनका भारतीय पहनावा अब इस दौरे की खास तस्वीरों में शामिल हो गया है। कूटनीतिक बैठकों के बीच उनका यह अंदाज भारत और फिलीपींस के बीच cultural connection की एक अलग तस्वीर पेश कर रहा है।

