नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अरब देश जॉर्डन सहित दो अन्य देश के दौरे पर हैं। उल्लेखनीय है कि जॉर्डन के साथ भारत के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हैं। इस मौके पर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को राजनायिक और रणनीतिक व व्यापारिक समझौते किए है। इस दौरान साझा विकास और क्षेत्रीय शांति के साथ-साथ समृद्धि को बढ़ाने वाला रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्डन दौरे को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अरब देश जॉर्डन दो दिवसीय पर हैं। पीएम मोदी 15-16 दिसंबर को यहां पर रहेंगे। गौरतलब है कि 37 साल बाद भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर पीएम मोदी जॉर्डन की यात्रा गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और कहा कि दोनों देश की मुलाकात के तौर पर भारत-जॉर्डन साझेदारी का विस्तार हुआ है। इस दौरे पर रिन्यूएबल एनर्जी, एनर्जी सिक्योरिटी और क्लाइमेट रिस्पॉन्सिबिलिटी हुई चर्चा दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दिखाता है।
पीएम मोदी ने कहा कि जल संसाधन प्रबंधन और विकास में सहयोग से हमें संरक्षण, स्किल और टेक्नोलॉजी में बेहतरीन तरीकों को शेयर करने में मदद मिलेगी. जिससे लंबे समय तक पानी की सुरक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। पेट्रा और एलोरा के बीच ट्विनिंग एग्रीमेंट विरासत संरक्षण, पर्यटन और एकेडमिक आदान-प्रदान के लिए नए रास्ते खोलेगा।
आतंकवाद की कड़ी निंदा की
पीएम मोदी ने कहा कि यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 साल मना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भारत-जॉर्डन संबंधों को मजबूत करने के प्रति महामहिम की प्रतिबद्धता की सराहना की। दोनों नेताओं ने सीमित और प्रतिनिधिमंडल स्तर के फॉर्मेट में मुलाकात की। उन्होंने गर्मजोशी से अपनी पिछली मुलाकातों और बातचीत को याद किया। राजा अब्दुल्ला ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के लिए मजबूत समर्थन जाहिर किया है। उन्होंने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की कड़ी निंदा की। पीएम मोदी ने आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरपंथ से निपटने और इन बुराइयों के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में योगदान देने के लिए राजा अब्दुल्ला की सराहना की है।
जॉर्डन किंग का सभी तरह के आतंकवाद विरोध की पीएम मोदी ने की सराहना, दोनों देशों में बढ़ेगा पर्यटन और व्यापार


