पुलिस की संवेदनशीलताः खाद वितरण केंद्र पर किसान को CPR देकर आरक्षक ने बचाई जान, वीडियो वायरल

शेयर करे

गुना। पुलिस का नाम सुनते ही भय और डर के कारण लोगों के हाथ-पैर फूल जाते हैं, लेकिन कभी क्या सोचा है कि पुलिस ने दरियादिली दिखा कर किसी की जान बचाई है। जी हां ऐसा ही एक मामला गुना जिले से सामने आया है। जहां खाद की लाइन में लगे किसान को आए हार्ट अटैक के बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने सीपीआर देकर उस व्यक्ति की जान बचा ली। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह पूरा मामला गुना जिले में पुलिस की संवेदशीलता की उस कहानी की है जिसके चलते एक व्यक्ति की जान बच गई। बुधवार को नानाखेड़ी मंडी स्थित डबल लॉक खाद वितरण केंद्र पर एक आरक्षक ने किसान को सीपीआर देकर उसकी जान बचा ली। दरअसल घटना कैंट थाना क्षेत्र के नानाखेड़ी मंडी पर खाद लेने लाइन में खड़े एक किसान को अचानक हार्ट अटैक आया। हार्टअटैक आते ही किसान जमीन पर गिर पड़ा। तब मौके पर तैनात कैंट थाने के आरक्षक अभिनेष रघुवंशी ने बिना देर किए सीपीआर देकर किसान की जान बचा ली। समय पर की गई इस समझदारी भरी कार्रवाई से किसान को दोबारा होश आ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग पुलिस की मानवीय पहलू की तारीफ कर रहे हैं।