त्योहार पर ‘जहर’ की तैयारी नाकाम, फूड विभाग की बड़ी रेड

शेयर करे

हापुड़। त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरी पर नकेल कसते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मेरठ रोड स्थित एक निर्माण इकाई पर छापेमारी की। कार्रवाई में करीब 12–13 क्विंटल रंगीन कचरी और बड़ी मात्रा में तैयार की जा रही सेवइयां बरामद की गईं। प्रारंभिक जांच में स्वच्छता मानकों की गंभीर अनदेखी सामने आई है।

गुप्त सूचना पर रेड

बता दें खाद्य विभाग की दो टीमों ने संयुक्त रूप से दबिश दी। अधिकारियों के अनुसार, उत्पादन क्षेत्र में हाइजीन प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा था। कर्मचारियों द्वारा अस्वच्छ तरीके से सेवइयां तैयार किए जाने की भी पुष्टि हुई। जिसके बाद संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर राजकीय प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।

लाइसेंस पर तलवार

जानकारी अनुसार, यूनिट को सुधार नोटिस जारी किया गया है। तय समय में सुधार नहीं होने पर लाइसेंस निरस्तीकरण और अन्य कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया कि- त्योहारों के दौरान विशेष अभियान चलाकर बाजार में बिकने वाले खाद्य उत्पादों की सघन जांच की जाएगी।

सेहत के लिए गंभीर जोखिम

वहीं अधिकारियों ने बताया कि अत्यधिक गहरे या कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल पेट, आंत, लिवर और किडनी पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि पैक्ड उत्पाद खरीदते समय लेबल, मैन्युफैक्चरिंग डिटेल और गुणवत्ता चिह्न अवश्य जांचें, और खुले में बिक रहे संदिग्ध खाद्य पदार्थों से बचें।

त्योहारों में सतर्कता जरूरी

होली और ईद जैसे अवसरों पर मांग बढ़ने के साथ मिलावट का खतरा भी बढ़ जाता है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई बाजार में सुरक्षित और मानक-आधारित खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए की गई है। त्योहार खुशियों का मौका है, इसे मिलावट की वजह से खराब न होने दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *