Wednesday, June 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeगुजरातप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में भव्य शौर्य...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में भव्य शौर्य यात्रा

अहमदाबाद;आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के पवित्र सोमनाथ में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दूसरे दिन भव्य शौर्य यात्रा का नेतृत्व किया। यह पर्व 1026 में महमूद गजनवी के पहले हमले की 1000वीं वर्षगांठ और 1951 में मंदिर के पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित किया गया है। यह आयोजन भारत की सभ्यतागत साहस, विश्वास और पुनरुत्थान की भावना का प्रतीक बना।
सुबह करीब 9:45 बजे शुरू हुई शौर्य यात्रा में 108 घोड़ों का प्रतीकात्मक जुलूस निकाला गया, जो शौर्य, बलिदान और अटूट संकल्प का प्रतीक था। यात्रा शंख सर्कल से वीर हमीरजी गोहिल सर्कल तक लगभग एक किलोमीटर लंबी थी। पीएम मोदी एक विशेष वाहन पर खड़े होकर भक्तों का अभिवादन करते नजर आए। हजारों की संख्या में एकत्रित श्रद्धालुओं ने फूल बरसाए । इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों हाथों में डमरू बजाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की;
यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने वीर हमीरजी गोहिल (जिन्होंने 1299 ई. में मंदिर की रक्षा में प्राण त्यागे) और अन्य शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने सोमनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया और सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि दी, जिनके प्रयासों से स्वतंत्र भारत में मंदिर का पुनर्निर्माण संभव हुआ।
RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 14 to 20 june 2026
Bhopal- 31 to 6 June 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन