Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsफर्जी टीआई ने CM हाउस में पहचान का किया दावा, प्रॉपर्टी ब्रोकर...

फर्जी टीआई ने CM हाउस में पहचान का किया दावा, प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ ठगे

रतलाम: मध्य प्रदेश में फर्जी नारकोटिक्स टीआई सपना ठाकुर से जुड़ा ठगी का मामला अब नई रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद फिर चर्चा में है। आरोप है कि सपना ने प्रॉपर्टी ब्रोकर रुपेश चरपोट से 4 करोड़ 75 लाख रुपये की ठगी की। इतना ही नहीं, रुपेश के जीजा कमल मल्हार को भी मुंबई के एक मामले में सेटलमेंट कराने का झांसा देकर 15 लाख 45 हजार रुपये वसूल लिए।

 रुपए लेकर भागा था हुंडी दलाल

रतलाम के तेजा नगर निवासी प्रॉपर्टी ब्रोकर रुपेश चरपोट ने करीब 10 महीने पहले 64 लाख रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। चरपोट के अनुसार, दिसंबर 2025 में रतलाम का हुंडी दलाल विजय लोढ़ा उसके लाखों रुपए लेकर फरार हो गया था। ये रकम ब्याज पर चलाने के लिए दी गई थी।पुलिस ने विजय लोढ़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फिलहाल मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

मकान-फ्लैट की कुर्की से शुरू हुआ खेल

सपना ने चरपोट को भरोसा दिलाया कि वह विजय लोढ़ा के मकान और फ्लैट की कुर्की कराकर रकम वापस दिलवा सकती है। उसने मकान और फ्लैट पर बैंक लोन होने की बात कही और दावा किया कि यदि चरपोट लोन क्लियर करा देता है तो हाईकोर्ट के जरिए संपत्ति उसके नाम करवा देगी।इसी भरोसे में चरपोट ने उसे रकम देना शुरू कर दिया।

मुंबई के केस में मदद करने की बात कही

रुपेश चरपोट सपना के झांसे में था। इसी दौरान उसने अपने जीजा कमल मल्हार को मुंबई के एक मामले में मदद के लिए सपना से मिलवाया। कमल मल्हार रतलाम की जैन कॉलोनी में रहते हैं और सिल्वर गिफ्ट आइटम का कारोबार करते हैं। उनका मुंबई में भी ऑफिस है। भाई की दुकान भी है।
कमल ने बताया कि उसने 2024 में मुंबई में एक महिला को सामान लाने-ले जाने के काम के लिए रखा था। दोस्त की बेटी की शादी और दामाद के लिए करीब 30 लाख रुपए उस महिला के जरिए भेजे थे। महिला ने इसमें से 22.50 लाख रुपए निकाल लिए और 7.50 लाख रुपए उसके भाई को दिए। पूछने पर महिला ने बताया कि वापी में पुलिस वालों ने रुपए ले लिए हैं। इसके बाद कमल ने महिला ज्योति के खिलाफ मुंबई जीआरपी में शिकायत की थी।

ये भी पढ़ें: अशोकनगर में जन्म लेते ही SNCU में परिजन ने तीसरी बच्ची का गला घोंटा

सीएम हाउस में संपर्क होने का झांसा दिया

सपना ने कमल को यह भरोसा दिलाया कि वह मुंबई और वापी में अपने संपर्कों के जरिए पूरा मामला संभाल लेगी। इसके बाद उसने मुंबई में इमरान नाम के व्यक्ति को फोन किया। रिकॉर्डिंग में वह कमल के मामले की पूरी जानकारी इमरान को देती सुनाई देती है और रकम रिकवर कराने की बात करती है।सपना ठाकुर ने दावा किया कि मुंबई सीएम हाउस में उसके परिचित हैं और वहां बात हो चुकी है। उसने कमल से गुजरात के वापी में भी शिकायत करने को कहा और भरोसा दिलाया कि वहां उसके पहचान वाले लोग हैं।

सपना ने कमल से पुलिस और वकील को देने के नाम पर कुल 15 लाख 45 हजार रुपए लिए। लेकिन इसके बाद न तो रकम रिकवर हुई और न ही मामले में कोई काम हुआ। जब कमल ने रुपए वापस मांगे तो सपना ने उन्हें पहचानने से ही इनकार कर दिया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन