Tuesday, October 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन: राहुल-प्रियंका आकाशवाणी कैंपस में धरने पर बैठे

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन: राहुल-प्रियंका आकाशवाणी कैंपस में धरने पर बैठे

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 19 विपक्षी पार्टियों ने सेव डेमोक्रेसी मार्च निकाला। नई संसद से चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़ रहे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोक दिया।

पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर बस में बैठाया। हालांकि, दोनों बस से उतरकर आकाशवाणी बिल्डिंग के कैंपस में पहुंच गए और वहीं धरने पर बैठ गए। राहुल और प्रियंका चुनाव आयोग तक जाने की मांग पर अड़े हैं।

बैरिकेड्स पर चढ़ते नजर आए राहुल गांधी

आकाशवाणी से चुनाव आयोग का कार्यालय करीब 270 मीटर दूर है। विपक्षी दलों का कहना है कि वे आयोग तक जाकर अपनी मांग रखना चाहते हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने विपक्षी सांसदों को तीन बार रोकने की कोशिश की।

इस दौरान राहुल गांधी हाथ में तिरंगा लेकर बैरिकेड्स पर चढ़ते भी नजर आए। दिल्ली और मुंबई में चुनाव आयोग के खिलाफ पिछले पांच दिनों में विपक्ष का यह सातवां प्रदर्शन बताया जा रहा है।

बीजेपी सत्ता में बने रहने के लिए लोगों के अधिकार छीन रही

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह आंदोलन देश के युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के अधिकारों से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सत्ता में बने रहने के लिए लोगों के अधिकार छीन रही है और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है।

खड़गे ने कहा कि जिस तरह से सत्ता हासिल की गई, वह उचित नहीं था और इसे तुरंत खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर देश में नौ राज्यों की विधानसभाएं भंग की जा सकती हैं, तो यहां की अवैध व्यवस्था भी खत्म होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता इस मुद्दे पर चुप नहीं रहेगी।

ये भी पढ़ें: भारतीय महिला क्रिकेट से हरमनप्रीत ने छोड़ी कप्तानी, स्मृति बन सकती हैं नई कप्तान

ज्ञानेश कुमार निष्पक्ष हैं तो हमारी बात वो सुने

अखिलेश यादव ने कहा- अगर ज्ञानेश कुमार निष्पक्ष हैं तो उन्हें हमारी बात सुननी चाहिए। यह लोकतंत्र बचाने की बात है। पुलिस को बच्चों के साथ और प्रदर्शनकारियों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए।

संविधान को बचाने के लिए ये मार्च हो रहा है
सीपीआई के जनरल सेक्रेटरी डी राजा ने I.N.D.I.A. ब्लॉक सांसदो के इलेक्शन कमीशन तक मार्च पर कहा, I.N.D.I.A. ब्लॉक ने इलेक्शन कमीशन तक जॉइंट मार्च करने का फैसला किया है क्योंकि चीफ इलेक्शन कमिश्नर को जाने की जोरदार मांग है। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या उन्हें हटा देना चाहिए। कुछ नहीं हो रहा है। पूरे देश में गुस्सा है। लोग आंदोलन कर रहे हैं हमारी डेमोक्रेसी का क्या हो रहा है?
RELATED ARTICLES

ई-पेपर

4 October to 10 October 2026
27 SEPTEMBER TO 3 OCTOBER 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन