Saturday, October 31, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपंजाब चुनाव: AAP ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सभी...

पंजाब चुनाव: AAP ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सभी मौजूदा विधायकों को टिकट

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी ने पहली चाल चलते हुए 40 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत सभी मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट देकर पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। हालांकि, कई अहम और संवेदनशील सीटों पर उम्मीदवारों के नाम रोक लिए गए हैं। ऐसे में अब नजरें उन सीटों पर हैं, जहां पार्टी के कुछ मंत्रियों के टिकट पर फैसला होना बाकी है।

फरवरी 2027 में संभावित विधानसभा चुनाव से कई महीने पहले उम्मीदवारों की सूची जारी कर आम आदमी पार्टी ने चुनावी तैयारियों को गति दे दी है। पार्टी ने उम्मीदवारों को पहले से तैयारी का मौका देने की रणनीति अपनाई है।

धुरी से फिर चुनाव लड़ेंगे भगवंत मान

पहली सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान सबसे प्रमुख चेहरा हैं। पार्टी ने उन्हें संगरूर जिले की धुरी विधानसभा सीट से दोबारा उम्मीदवार बनाया है। यह उनका पारंपरिक राजनीतिक गढ़ माना जाता है। मान पहले ही संकेत दे चुके थे कि उम्मीदवारों की शुरुआती सूची तैयार है। उन्होंने चयनित उम्मीदवारों को पहले ही बधाई भी दी थी।

विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को भी टिकट

पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां कोटकपूरा सीट से फिर चुनाव लड़ेंगे। वह 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट से जीत दर्ज कर चुके हैं।

संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से मौका

उद्योगपति से राजनेता बने संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने 2025 के उपचुनाव में इस सीट से जीत हासिल की थी। इससे पहले वह राज्यसभा सदस्य थे।

मई 2026 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी पूर्व रियल एस्टेट कंपनी हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड से जुड़े कथित 100 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी जीएसटी बिलिंग मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अरोड़ा से उद्योग और बिजली समेत उनके विभाग वापस लेकर दूसरे मंत्रियों को सौंप दिए थे। हालांकि, वह तकनीकी रूप से कैबिनेट मंत्री बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की ‘किंग’ ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड, 175 करोड़ में बिके विदेशी राइट्स

अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल पर भरोसा

आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल को अजनाला से दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने माझा क्षेत्र की इस अहम सीट पर उनके जमीनी संगठन और राजनीतिक पकड़ पर भरोसा जताया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

25 to 31 October 2026
18 to 24 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन