Monday, September 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsराहुल गांधी का BJP पर हमला: बोले- छात्रों के हॉस्टल के लिए...

राहुल गांधी का BJP पर हमला: बोले- छात्रों के हॉस्टल के लिए पैसा नहीं, दीया जलाने के लिए है?

दिल्ली:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश भर में दिए जलाए जाने को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने इंदौर में आयोजित अपने छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा की ओर से उठाए गए सवाल का जिक्र किया।

एक छात्रा द्वारा पूछे गए प्रश्न का जिक्र किया 

एक छात्रा द्वारा पूछे गए प्रश्न का जिक्र करते हुए, राहुल गांधी ने एक पोस्ट में गांवों से शहरों में उच्च शिक्षा के लिए आने वाली युवतियों के सामने आने वाली व्यवस्थागत बाधाओं को रेखांकित किया। राहुल गांधी ने कहा ‘सरकार के पास दीये जलाने के लिए पैसा है -तो हमारे छात्रावासों के लिए क्यों नहीं?’ यह सवाल मुझसे कल इंदौर में एक छात्रा ने पूछा था। छात्रा ने मुझसे पूछा गाँव से पढ़ने शहर आई, हॉस्टल है नहीं, तो PG में रहना पड़ता है सिर्फ़ सुरक्षित रहने में लाखों खर्च हो जाते हैं।

छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाने के लिए पैसे नहीं है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए कहा कि सरकार के पास दिया जलाने के पैसे हैं पर छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाने के लिए पैसे नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार के पास दीये जलाने के लिए तो पैसा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे और वित्तीय सहायता देने के लिए नहीं।

ये भी पढ़े:अग्निवीर भर्ती रैली का काउंटडाउन शुरू, दानापुर में 22 सितंबर से भर्ती; 6 अक्टूबर तक चलेगी प्रक्रिया

युवा देश के भविष्य हैं-राहुल

सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और युवा के बगैर कोई भी देश मजबूत नहीं बन सकता है। छात्र के अंदर अलग-अलग गुण होते हैं। छात्र में सबसे बड़ा गुण सवाल पूछने का होता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री से जवाब मांगते हुए राहुल गांधी ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि आवास और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण कई महिला छात्राएं अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देती हैं। उन्होंने कहा ‘कई लड़कियां इसी वजह से पढ़ाई छोड़ देती हैं। सिर्फ़ इसलिए कि रहने की जगह नहीं है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन