राहुल गांधी का सियासी हमला:  अमेरिका के हितों के लिए काम कर PM MODI

शेयर करे

लखनऊराहुल गांधी ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सिर्फ “राहुल गांधी जिंदाबाद” के नारे लगाने से कोई बदलाव नहीं आता, असली बदलाव तब होता है जब लोग अन्याय के खिलाफ खड़े होने का फैसला करते हैं।

नेहरू जिंदा होते तो कांशीराम होते यूपी के मुख्यमंत्री

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि अगर जवाहरलाल नेहरू आज जिंदा होते, तो कांशीराम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होते। उन्होंने कहा कि देश में सामाजिक न्याय और समानता की जिस सोच की शुरुआत हुई थी, आज उसे कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

समाज को 15 और 85 में बांटने का आरोप

साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि- आज समाज को 15 प्रतिशत और 85 प्रतिशत में बांटने की राजनीति हो रही है। उनके मुताबिक इसका फायदा सिर्फ कुछ लोगों को मिल रहा है, जबकि बड़ी आबादी को अलग-अलग वर्गों में बांट दिया गया है। उन्होंने कहा कि भीमराव आंबेडकर हमेशा शिक्षा और संगठन की ताकत की बात करते थे, लेकिन आज उनकी विचारधारा से दूर जाने की कोशिश हो रही है।

मोदी सरकार पर भी साधा निशाना

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि- वे अब भारत के प्रधानमंत्री की तरह काम नहीं कर रहे हैं, बल्कि अमेरिका के हितों को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब वे संसद में यह मुद्दा उठाने जा रहे थे, तो प्रधानमंत्री वहां से निकल गए।

कांशीराम जयंती से पहले लखनऊ में बड़ा कार्यक्रम

बता दें यह पहली बार है जब राहुल गांधी कांशीराम जयंती से पहले लखनऊ में इतना बड़ा कार्यक्रम करने पहुंचे। कार्यक्रम में करीब चार हजार लोगों की मौजूदगी बताई जा रही है।

वहीं अखिलेश यादव की पार्टी ने भी कांशीराम जयंती को PDA दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है और 15 मार्च को राज्य के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *