Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइंदौर में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज', युवाओं से किया सीधा...

इंदौर में राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’, युवाओं से किया सीधा संवाद, छात्रों का लगा जमावड़ा

इंदौर: शहर में शनिवार को कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे। रीजनल पार्क के सामने IDA मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सुबह से ही छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। कार्यक्रम स्थल पर युवाओं के लिए विशेष बैठक व्यवस्था के साथ सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इस कार्यक्रम को आम राजनीतिक सभा से अलग रखने की कोशिश की गई है। यहां लंबे राजनीतिक भाषण के बजाय छात्रों और युवाओं से सीधे बातचीत को प्राथमिकता दी गई है। मंच पर शिक्षा, करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार से जुड़े सवाल उठाए जा रहे हैं?

छात्रों की समस्याएं सुनेंगे राहुल गांधी

कार्यक्रम का मुख्य फोकस मध्य प्रदेश सहित देशभर के छात्रों के सामने आने वाली समस्याओं पर है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया, बढ़ती शिक्षा लागत और रोजगार के अवसर जैसे विषय चर्चा में हैं।

राहुल गांधी छात्रों से उनके अनुभव जानने के साथ उनके सवालों का जवाब भी देंगे। कांग्रेस इस कार्यक्रम को युवाओं की बात सीधे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की पहल के रूप में पेश कर रही है।

इंदौर में सुबह से राजनीतिक माहौल गर्म

राहुल गांधी के दौरे से पहले ही शहर में सियासी माहौल गरमा गया। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी देखने को मिली। शहर में कुछ स्थानों पर ‘झूठ की गूंज’ लिखे पोस्टर भी लगाए गए, जिस पर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई।

वहीं राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: मेडल सेरेमनी में मोहसिन नकवी आए तो क्या करेगी टीम इंडिया? BCCI ने बताया रुख

युवाओं को साधने की कोशिश

‘छात्रों की गूंज’ का यह पांचवां संस्करण है। इससे पहले ऐसे कार्यक्रम कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में आयोजित किए जा चुके हैं। इंदौर के जरिए अब मध्य प्रदेश के छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

राहुल गांधी के कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं। फिलहाल कार्यक्रम जारी है और सभी की नजर इस बात पर है कि छात्रों के सवालों पर राहुल गांधी क्या कहते हैं और मध्य प्रदेश के युवाओं से जुड़े किन मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन