Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeखेलरवि बिश्नोई का शर्मनाक रिकॉर्ड: टी20 में तीन नो-बॉल से मैच का...

रवि बिश्नोई का शर्मनाक रिकॉर्ड: टी20 में तीन नो-बॉल से मैच का पलटा रुख

मैनचेस्टर/विवेक त्रिपाठी : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारत के लिए निराशाजनक रहा। लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई ने तीन नो-बॉल फेंककर अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जिसने मैच का रुख पलट दिया। इंग्लैंड ने चार विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 190 रन बनाए। अभिषेक शर्मा (43), ईशान किशन (49) और तिलक वर्मा (नाबाद 24) की पारियों ने टीम को मजबूत स्थिति दी। डेब्यू पर 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंदों पर 14 रन बनाकर अपनी क्षमता का परिचय दिया। जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में ही लक्ष्य पूरा कर लिया। जेकब बेथेल नाबाद 76 रनों की शानदार पारी खेली।

बिश्नोई की महंगी गेंदबाजी

बिश्नोई ने चार ओवर में कुल 60 रन दिए और तीन नो-बॉल फेंकी। 17वें ओवर में दो नो-बॉल पर बेथेल ने फ्री हिट पर छक्के जड़े। यह ओवर 29 रनों का पड़ा, जो भारतीय स्पेशलिस्ट गेंदबाजों के लिए टी20 में सबसे महंगा ओवर साबित हुआ।

यह भी पढ़े भारत-A का श्रीलंका-A पर शानदार कब्जा, 10 विकेट से जीता दूसरा टेस्ट; 1-0 से सीरीज अपने नाम

बिश्नोई पूर्ण सदस्य राष्ट्र के पहले स्पिनर बन गए, जिन्होंने एक टी20 मैच में तीन नो-बॉल फेंकी। बैक-फुट नो-बॉल की समस्या उनकी तैयारी पर सवाल उठाती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन