Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeआसपास ख़बरेंरील का जुनून पड़ा भारी डांसिंग कॉप रणजीत सिंह की वर्दी छिन...

रील का जुनून पड़ा भारी डांसिंग कॉप रणजीत सिंह की वर्दी छिन गई

इंदौर। सोशल मीडिया की चमक कई बार जिम्मेदारी की सीमा लांघ जाती है। इंदौर में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को रील बनाना इतना महंगा पड़ा कि उसकी वर्दी पर लगे स्टार ही छिन गए।
इंदौर में डांसिंग कॉप के नाम से मशहूर ट्रैफिक पुलिसकर्मी रणजीत सिंह को हेड कांस्टेबल से कांस्टेबल पद पर पदावनत कर दिया गया है। एक युवती की शिकायत के बाद उसके खिलाफ आपत्तिजनक चैटिंग का मामला सामने आया था, जिसके चलते उसे पहले ही लाइन अटैच कर दिया गया था। इसके बावजूद रणजीत पुलिस वर्दी, सरकारी हथियार और हथकड़ी पहनकर सोशल मीडिया पर रील बनाता रहा।
यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े हुए। वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना और विभागीय जांच के बाद कार्रवाई की। डीसीपी हेडक्वार्टर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सरकारी वर्दी और संसाधन मनोरंजन या निजी प्रचार के लिए इस्तेमाल नहीं किए जा सकते।
पुलिस विभाग का मानना है कि ऐसी हरकतें आम जनता के बीच गलत संदेश देती हैं और वर्दी की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं। इस कार्रवाई के बाद विभाग ने सभी कर्मचारियों को सोशल मीडिया उपयोग को लेकर सख्त दिशा-निर्देशों का पालन करने की चेतावनी दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन