Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या: 2 करोड़ की संपत्ति...

भोपाल में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या: 2 करोड़ की संपत्ति विवाद या साजिश? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके के सुदामा नगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां रिटायर्ड दंपती हेमंत बारीक (70) और उनकी पत्नी शकुंतला बारीक (70) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव शुक्रवार रात उनके घर के बंद कमरे से खून से सने हालत में बरामद हुए।

जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने कुछ दूरी से फायरिंग की थी। हेमंत बारीक के सिर में एक गोली लगी, जबकि शकुंतला बारीक को दो गोलियां मारी गईं, जिनमें से एक सिर और दूसरी रीढ़ के पास धंसी मिली। घटनास्थल से पुलिस को तीन खाली कारतूस भी मिले हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

दंपती रेलवे और स्वास्थ्य विभाग से रिटायर थे और उनके पास करीब 2 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की बात सामने आई है। दोनों लंबे समय से अपने मकान में अकेले रह रहे थे, जबकि कुछ हिस्से में किराए पर छात्र रहते थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पिछले दो दिनों से दंपती घर से बाहर नहीं निकले थे। मृतका शकुंतला बारीक ने आखिरी बार अपनी भाभी से फोन पर बात की थी, जिसमें उन्होंने किसी खतरे का जिक्र नहीं किया था, हालांकि पति-पत्नी के बीच विवाद की बात जरूर सामने आई है।

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में लूट की आशंका नहीं है। मामला संपत्ति विवाद या निजी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज, फॉरेंसिक रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

शवों की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या दो दिन पहले हुई थी और बाद में बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन