भोपाल:मध्य प्रदेश में 5 साल से पशु नहीं बढ़े, फिर भी दूध उत्पादन 33.27 लाख मीट्रिक टन कैसे बढ़ गया? इतने दुधारू पशु जमीनी स्तर पर नहीं है जितनी कागज़ी घोड़े दूध की सप्लाई को दौड़ाए जा रहे हैं और जहरीला दूध परोसा जा रहा है सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है लोग जहर के सेवन करके अपने लिए बीमारियों का जखीरा इकट्ठा कर रहे हैं।
क्या बिना पशु बढ़े दूध की नदियां बह सकती हैं?
क्या बिना पशु बढ़े दूध की नदियां बह सकती हैं? मध्य प्रदेश के सरकारी आंकड़े तो यही दिखा रहे हैं। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक पिछले पांच साल में एक भी दुधारू गाय या भैंस नहीं बढ़ी। इसके बावजूद राज्य का दूध उत्पादन 179.99 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 213.26 लाख मीट्रिक टन हो गया। यानी 33.27 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त दूध का कोई ठोस हिसाब नहीं मिल रहा।इसी कागजी उछाल के दम पर मध्य प्रदेश देश में तीसरे नंबर का दुग्ध उत्पादक राज्य बन गया है।
पशुपालकों के पशु घटे,बढ़े नहीं
सरकारी दावे एक तरफ हैं और जमीन पर पशुपालकों की हालत बिल्कुल अलग है। विदिशा की स्वर्णकार कॉलोनी के डेयरी संचालकों ने अपनी आपबीती बताई। डेयरी संचालक चंद्रमोहन यादव ने बताया कि पांच साल पहले उनकी डेयरी में 45 भैंसें और 30 गायें थीं। तब उनसे रोजाना 350 लीटर दूध निकलता था। उन्होंने बताया कि खली-चूनी अब 40 रुपए और भूसा 10 रुपए किलो हो गया है। महंगाई के चलते अब उनके पास सिर्फ तीन भैंसें और 10 गायें बची हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जानवर ही घट रहे हैं, तो दूध कैसे बढ़ेगा।
ये भी पढ़े:हैंडशेक पर नया विवाद: बांग्लादेश कप्तान ने हरमनप्रीत से नहीं मिलाया हाथ, BCB ने दी सफाई
कैसे तैयार होता है नकली दूध?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चंबल अंचल में नकली दूध के कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि नकली दूध शैंपू, डिटर्जेंट पाउडर, रिफाइंड तेल, यूरिया और ग्लूकोज पाउडर के घोल से तैयार किया जाता है। उसके मुताबिक त्योहारों या मांग बढ़ने के समय इसकी खपत अचानक बढ़ा दी जाती है। तैयार करने का तरीका भी सामने आया है।
सबसे पहले शैंपू के तीन पाउच, एक लीटर रिफाइंड तेल, 200 मिलीलीटर शुद्ध दूध, 25 ग्राम डिटर्जेंट पाउडर, 20 ग्राम यूरिया और 500 ग्राम ग्लूकोज पाउडर से गाढ़ा घोल तैयार किया जाता है। इसके बाद करीब एक लीटर घोल मेंनौ लीटर पानी मिलाया जाता है। मिश्रण को अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें शुद्ध दूध मिला दिया जाता है, ताकि जांच में पकड़ना मुश्किल हो जाए।

