रोमांटिक ड्रामा की दस्तक, क्या दर्शकों का दिल जीत पाएगी फिल्म?

शेयर करे

मुंबई। रोमांटिक जॉनर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। सिद्धांत चतुवेर्दी और मृणाल ठाकुर स्टारर यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। सोशल मीडिया पर फिल्म की ‘इम्परफेक्ट लव स्टोरी’ को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और मेकर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म युवा दर्शकों से मजबूत कनेक्ट स्थापित करेगी।

प्रोडक्शन और क्रिएटिव टीम

बता दें फिल्म को ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। निर्देशन की कमान रवि उदयवार ने संभाली है। वहीं प्रोड्यूसर्स में संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भारत कुमार रंगा शामिल हैं। फिल्म को एक अर्बन रोमांटिक ड्रामा के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसमें रिश्तों की जटिलता, भावनात्मक द्वंद्व और आधुनिक शहरों की भागदौड़ के बीच पनपती प्रेम कहानी को सिनेमाई अंदाज में दिखाया गया है।

ट्रेलर और म्यूजिक से बना माहौल

सूत्रों के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया था। सिद्धांत की सहज अदाकारी और मृणाल का चुलबुला, संवेदनशील किरदार दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। गानों को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, जिससे फिल्म की ‘प्रि-रिलीज बज़’ मजबूत हुई है। फिल्म के संवाद और बैकग्राउंड स्कोर को भी युवाओं के बीच ‘रिलेटेबल’ और ‘हार्ट-टचिंग’ बताया जा रहा है।

क्या बॉक्स ऑफिस पर चलेगा जादू?

साल 2026 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस के लिहाज से कुछ खास उत्साहजनक नहीं रही है। अभी तक Border 2 ही ऐसी फिल्म मानी जा रही है जिसने कमाई के मामले में प्रभाव छोड़ा है। ऐसे में ‘दो दीवाने शहर में’ के सामने चुनौती भी है और अवसर भी। फिल्म की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि क्या इसकी कहानी और स्टार जोड़ी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर वर्ड-ऑफ-माउथ पॉजिटिव रहा, तो फिल्म मिड-रेंज बजट में अच्छी ‘सस्टेनेबल ओपनिंग’ दर्ज कर सकती है।

सितारों का ट्रैक रिकॉर्ड

सिद्धांत चतुर्वेदी को गली बॉय से पहचान मिली थी, जिसके बाद उन्होंने अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाई। वहीं मृणाल ठाकुर हाल ही में सन् ऑफ सरदार 2 में नजर आई थीं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर दर्शकों में जिज्ञासा बनी हुई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *