Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल का हैंडओवर–टेकओवर एवं थैंक्स गिविंग समारोह गरिमामय...

रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल का हैंडओवर–टेकओवर एवं थैंक्स गिविंग समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित

बालाघाट: रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल का हैंडओवर–टेकओवर एवं थैंक्स गिविंग समारोह शहर के प्रतिष्ठित होटल में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष रोटेरियन संदीप असाटी ने वर्ष 2026-27 के नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन अंकित अग्रवाल को क्लब का आधिकारिक रूप से कार्यभार सौंपा।इसी क्रम में वर्ष 2025-26 के सचिव रोटेरियन आशीष साहू ने क्लब की समस्त परिसंपत्तियां, अभिलेख एवं आवश्यक दस्तावेज वर्ष 2026-27 के सचिव रोटेरियन एडवोकेट विक्रम सिंह भूते को विधिवत हस्तांतरित किए।

वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया

वर्ष 2025-26 के कोषाध्यक्ष रोटेरियन राजेश गांधी ने पूरे रोटरी वर्ष का आय-व्यय एवं वित्तीय लेखा-जोखा क्लब के सभी सम्माननीय सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके पश्चात नए कोषाध्यक्ष रोटेरियन संतोष नाहर को खातों एवं वित्तीय कार्यों से संबंधित सभी दस्तावेज एवं अभिलेख विधिवत हैंडओवर किए गए।

उपलब्धियों का श्रेय क्लब के प्रत्येक सदस्य को जाता है-असाटी

इस अवसर पर इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट रोटेरियन संदीप असाटी ने अपने कार्यकाल के दौरान क्लब को मिले सहयोग के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा सभी सदस्यों के सहयोग के कारण रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल द्वारा आयोजित विभिन्न सेवा परियोजनाओं एवं आयोजनों को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 में विशेष पहचान मिली तथा क्लब को अनेक प्रतिष्ठित डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। उन्होंने इन उपलब्धियों का श्रेय क्लब के प्रत्येक सदस्य को दिया।

ये भी पढ़े:नकली शराब के आरोपी चंदू राजा के परिवार पर एक और कार्रवाई: सरपंच बहू की कुर्सी पर संकट

नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन अंकित अग्रवाल को शुभकामनाएं दी

रोटेरियन संदीप असाटी ने नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन अंकित अग्रवाल को उनके कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में क्लब सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा और समाजहित में और अधिक प्रभावी गतिविधियां आयोजित करेगा।
नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन अंकित अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्लब की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए सेवा, मित्रता एवं समाज कल्याण के नए आयाम स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन