Sunday, November 1, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकाजू व्यापारी की दुकान से 3.78 लाख चोरी, बिना ताला तोड़े वारदात...

काजू व्यापारी की दुकान से 3.78 लाख चोरी, बिना ताला तोड़े वारदात करने वाला हम्माल गिरफ्तार

भोपाल: भोपाल में काजू व्यापारी की दुकान से 3 लाख 78 हजार रुपए चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से हम्माल है और उसने बिना ताला तोड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली है।

आरोपी ने दुकान का ताला तक नहीं तोड़ा

मामला हनुमानगंज थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने पास की निर्माणाधीन बिल्डिंग के रास्ते दुकान की तीसरी मंजिल तक पहुंच बनाई। इसके बाद दुकान में घुसकर काउंटर में रखे 3 लाख 78 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने दुकान का ताला तक नहीं तोड़ा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दुकान मालिक की शिकायत पर की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, पुष्पानगर ऐशबाग निवासी रोहतास चौहान (42) की हनुमानगंज क्षेत्र में मां नर्मदा ट्रेडर्स के नाम से काजू की दुकान है। 25 अक्टूबर को उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि दुकान से 3.78 लाख रुपए नकद गायब हैं।

ये भी पढ़ें: फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से नर्मदा प्रदूषित होने का आरोप, कालियादेह नदी के रास्ते पहुंच रहा दूषित पानी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की

दुकान का ताला सुरक्षित था और टूटने के निशान भी नहीं मिले थे। शुरुआत में पुलिस को घटनास्थल पर चोरी के स्पष्ट संकेत नहीं मिले, लेकिन व्यापारी के शिकायत पर कायम रहने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन