Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeआसपास ख़बरेंRSS का दो दिनी समन्वय वर्ग 4 से भोपाल में

RSS का दो दिनी समन्वय वर्ग 4 से भोपाल में

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य भारत प्रांत का दो दिवसीय समन्वय वर्ग 4 अप्रैल से राजधानी के शारदा विहार आवासीय विद्यालय में होगा। इसमें प्रांत कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और वर्ग में अपेक्षित कार्यकर्ता शामिल होंगे। वर्ग में संघ के सभी आनुषांगिक संगठनों के प्रांत स्तर के पदाधिकारी भी भाग लेंगे। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी, सेवा भारती, संस्कार भारती आदि संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। वर्ग में संघ की कार्यपद्धति, पंच परिवर्तन, संघ शताब्दी वर्ष में प्रस्तावित कार्यक्रमों के बारे में बताया जाएगा। सभी आनुषांगिक संगठनों को किस तरह से मिलकर संघ शताब्दी वर्ष में काम करना है, इस पर भी चर्चा होगी। शारीरिक सत्र भी होंगे। समन्वय वर्ग के उद्धाटन और समापन सत्र में संघ के अखिल भारतीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

समन्वय बढ़ाने पर होगा जोर

समन्वय वर्ग में अभा सह बौद्धिक प्रमुख दीपक विस्पुते, अभा कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन वैद्य सत्र में मुख्य वक्ता होंगे। गर्मी के दिनों में संघ की दृष्टि से सभी प्रांत अपना समन्वय वर्ग लगाते हैं, जिसका मु्ख्य उद्देष्य संगठनों के बीच समन्वय को बेहतर करना और नए जुडऩे वाले लोगों की संघ की विचारधारा, विभिन्न संगठनों के काम, समन्वय शाखाओं में उपस्थिति बढ़ाने पर जोर रहता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन