जुआ खेल रहे थे एसएएफ जवान, पकड़े गये!

ग्वालियर, मप्र |पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि पकड़े गए आरोपियों में विशेष सशस्त्र बल (SAF) के दो आरक्षक भी शामिल हैं। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच और कंपू थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कंपू थाना क्षेत्र में स्थित सैकेंड बटालियन के एक खंडहरनुमा सरकारी क्वार्टर में जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां 10 लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाते मिले।

SAF के दो आरक्षक भी शामिल

इस पूरे मामले में विशेष सशस्त्र बल के दो आरक्षकों के शामिल होने से पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है। पकड़े गए आरक्षकों की पहचान मलखान सिंह (14वीं बटालियन) और धीरेंद्र सिंह (द्वितीय बटालियन) के रूप में हुई है।

नगद और सामान जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 2 लाख 90 हजार रुपये नगद, 9 मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

https://www.facebook.com/share/r/1F9VNAtVma/

 विभागीय कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए कमांडेंट राकेश सगर ने दोनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय स्तर पर भी जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *