Monday, November 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसांची समारोह के लिए 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, 28-29 नवंबर...

सांची समारोह के लिए 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, 28-29 नवंबर को दो मिनट रुकेंगी

भोपाल: सांची में 28 और 29 नवंबर को आयोजित होने वाले 74वें चेतीयागिरि विहार समारोह में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान बनाने के लिए पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल ने सांची रेलवे स्टेशन पर छह एक्सप्रेस ट्रेनों को दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। इस दौरान पवित्र बौद्ध अवशेषों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि समारोह के मद्देनजर यह विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत चेन्नई-दिल्ली, दिल्ली-चेन्नई, कोरबा-अमृतसर और अमृतसर-कोरबा एक्सप्रेस के अलावा भोपाल-ग्वालियर और ग्वालियर-भोपाल एक्सप्रेस भी सांची स्टेशन पर रुकेंगी। इन ट्रेनों के ठहराव से दूसरे शहरों से आने वाले श्रद्धालुओं को सांची पहुंचने में सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें: भोपाल में 14 लाख राशन कार्डधारियों का होगा सत्यापन, 1 जनवरी से डिजिटल करेंसी से मिलेगा राशन

इन ट्रेनों का यह रहेगा समय

रेलवे की ओर से जारी समय-सारणी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 12615 चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली एक्सप्रेस शाम 7:14 बजे सांची पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 7:16 बजे रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 12616 नई दिल्ली-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस रात 2:36 बजे सांची पहुंचेगी और 2:38 बजे रवाना होगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस सुबह 6:42 बजे और गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-कोरबा एक्सप्रेस शाम 5:14 बजे सांची स्टेशन पहुंचेगी। इन दोनों ट्रेनों का भी यहां दो मिनट का ठहराव रहेगा। भोपाल-ग्वालियर और ग्वालियर-भोपाल एक्सप्रेस को भी इसी अवधि में अस्थायी ठहराव दिया गया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन