Thursday, September 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsग्राम पंचायत में सवा करोड़ के निर्माण घोटाले का आरोप, सरपंच पद...

ग्राम पंचायत में सवा करोड़ के निर्माण घोटाले का आरोप, सरपंच पद से बेदखल; सचिव निलंबित

जबलपुर: जिले की शाहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत में निर्माण कार्यों के नाम पर वित्तीय अनियमितता और भारी धांधली का बड़ा मामला उजागर हुआ है। बिना काम कराए ही कागज़ों पर सवा करोड़ रुपये (1.25 करोड़) की राशि निकाल ली गई। इस गंभीर फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए सरपंच को पद से पृथक कर दिया है, वहीं पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विशेष जांच दल की रिपोर्ट के बाद हुआ खुलाासा

पूरे मामले का खुलासा एसडीएम (SDM) की अध्यक्षता में गठित विशेष जांच दल की रिपोर्ट के बाद हुआ। जांच समिति ने पाया कि पंचायत में विकास और निर्माण कार्यों के नाम पर स्वीकृत की गई राशि का काम शुरू होने से पहले ही आहरण कर लिया गया था और भारी वित्तीय अनियमितता बरती गई थी।पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी सरपंच को पद से पृथक (बर्खास्त) कर दिया गया है। मामले में संलिप्त ग्राम पंचायत सचिव को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:SIR विवाद पर सौरभ भारद्वाज ने CEC ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा

वित्तीय गड़बड़ी पर हुई सख्त कार्रवाई

मामले की जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीईओ (CEO) अभिषेक गहलोत ने बताया कि शाहपुरा जनपद पंचायत के अंतर्गत निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितता और बिना काम कराए राशि निकालने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। एसडीएम स्तर की जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद नियमानुसार सरपंच के खिलाफ धारा 40 की कार्रवाई की गई है और सचिव को निलंबित किया गया है। प्रशासन का कहना है कि सरकारी धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन