Sunday, June 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबिहार के स्कूल क्लासरूम में मिला संदिग्ध मांस, 5 शिक्षक सस्पेंड

बिहार के स्कूल क्लासरूम में मिला संदिग्ध मांस, 5 शिक्षक सस्पेंड

राजपुर। बिहार के रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड स्थित रामूडीह के एक सरकारी स्कूल में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब क्लासरूम के अंदर प्लास्टिक की थैलियों में संदिग्ध मांस बरामद हुआ। स्कूल खुलते ही यह खबर आसपास के गांवों में तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

लोगों में बढ़ा शक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काले रंग की चार से पांच प्लास्टिक बैग में भारी मात्रा में मांस रखा हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसे गोमांस होने का दावा करते हुए विरोध शुरू कर दिया। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है और जांच रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही है।

स्थिति संवेदनशील होते देख प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप किया। एसपी रोशन कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बरामद सामग्री को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

भारी पुलिस फोर्स तैनात

बता दें मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई। एसडीएम प्रभात कुमार ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और भीड़ को शांत कराया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा बलों की मौजूदगी जारी है।

 5 शिक्षकों पर गिरी गाज

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल के 5 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें प्रभारी प्रधानाध्यापक अख्तर अली भी शामिल हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि स्कूल में नए शिक्षकों की अस्थायी नियुक्ति कर दी गई है, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो।

संदिग्धों से पूछताछ

वहीं पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके से सबूत जुटा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में यह भी देखा जा रहा है कि यह घटना किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं है।

स्कूल की मिड-डे मील व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए तीन रसोइयों की नई तैनाती की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की पढ़ाई और भोजन व्यवस्था किसी भी हालत में प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal- 21 to 27 June 2026
Bhopal – 14 to 20 june 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन