वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के नतीजों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को झटका दिया है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि हाउस में भी बढ़त बनाए हुए है।शुरुआती नतीजों के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प ने चुनावी नतीजों को स्वीकार करने की बात कही। ट्रम्प ने कहा कि वे विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। चुनाव के नतीजों के बाद अब अमेरिकी राजनीति में सत्ता के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।
रुझानों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी 187 सीटों पर आगे
हाउस में कुल 435 सीटें हैं और सभी सीटों पर चुनाव हुए हैं। शुरुआती रुझानों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी 187 सीटों पर आगे चल रही है। राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी 101 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
ये भी पढ़ें: धार में सहकारी समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 2.41 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
सीनेट की 100 सीटों में से 35 पर चुनाव हुए
सीनेट की 100 सीटों में से 35 पर चुनाव हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 23 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 15 और रिपब्लिकन पार्टी ने 8 सीटें जीती हैं। बाकी 12 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है।
इन नतीजों को मिलाकर डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 51 और रिपब्लिकन पार्टी के पास 39 सीटें हैं। सीनेट में बहुमत के लिए 51 सीटों की जरूरत होती है। यानी डेमोक्रेट्स ने बहुमत हासिल कर ली है।
कुल 36 सीटों में से 14 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं। 10 डेमोक्रेट्स और 4 रिपब्लिकन ने सीटें जीती हैं। बाकी राज्यों में वोटों की गिनती जारी है।

