मुंबई: रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ की मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। फिल्म की थिएटर रिलीज से पहले हुए इस खास इवेंट में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। स्क्रीनिंग के दौरान एक खास नजारा देखने को मिला। अभिनेता रवि दुबे ने सनी देओल के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस पल ने सभी का ध्यान खींचा। वहीं, रणबीर कपूर और यश की फिल्म को लेकर भी बॉलीवुड में उत्सुकता देखने को मिली।
स्क्रीनिंग में कई बड़े सितारे हुए शामिल
इस खास स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर, उनकी पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट, सनी देओल, जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, रवि दुबे, सरगुन मेहता, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता ग्रैस, आशीष चंचलानी के साथ-साथ फिल्म के निर्देशक नीतेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा शामिल हुए।
ये भी पढ़ें: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प को झटका, सीनेट में डेमोक्रेट्स को बहुमत
कल दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म में भारतीय सिनेमा के कई बड़े चेहरे एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता और साउथ स्टार यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं।
इनके अलावा सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, रवि दुबे, शीबा चड्ढा, कुणाल कपूर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, अजिंक्य देव, चेतन हंसराज, फैजल मलिक, विवेक ओबेरॉय और आदिनाथ कोठारे जैसे कई कलाकार अहम किरदारों में दिखेंगे।
यह फिल्म का यानी 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

