Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबस पलटने से कई यात्री घायल, बसों में फंसे लोगों को ग्रामीणों...

बस पलटने से कई यात्री घायल, बसों में फंसे लोगों को ग्रामीणों ने निकाला

बालाघाट: बैहर जा रही एक बस लौंगुर और चिखलाझोड़ी के बीच पलट गई। यह घटना रात करीब साढ़े सात से आठ बजे के बीच हुई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही रूपझर थाना प्रभारी कामेश धुमकेती पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तुरंत उकवा अस्पताल भेजा। बस शाम 5:30 बजे बालाघाट से रवाना हुई थी।

पुलिस ने क्या बताया?

थाना प्रभारी कामेश धुमकेती ने बताया कि बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे। घटना से पहले बस की दाहिनी तरफ से आ रही एक अर्टिगा गाड़ी से टक्कर हुई थी।टक्कर के बाद अर्टिगा गाड़ी चारों ओर घूम गई और बस भी आगे जाकर मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। अर्टिगा गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। बस में सवार जिन यात्रियों को चोटें आई हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया है।

ये भी पढ़े:21 हजार महिलाएं लाड़ली बहना योजना से बाहर, तीन साल में 6.26 लाख नाम कटे

हादसे में ये हुए घायल

शुरुआती जानकारी के अनुसार, पौंडी निवासी धुपराज (55), मलाजखंड निवासी रोशनी पति शेखर (36), पिंडकेपार निवासी बिंदु पति मोहन (48), भंडेरी निवासी राजेंद्र पिता इतवारीलाल (27), हेमलता पति राजेंद्र (25), मलाजखंड निवासी प्रेमचंद ढोक पिता भैयालाल (75) और बैहर निवासी गुणवंता पति विजय नागवंशी (60) घायल हुए हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन