Monday, October 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकटनी में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, मुख्य...

कटनी में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

कटनी: स्पा सेंटरों की आड़ में कथित देह व्यापार के नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बरगवां स्थित स्पा सेंटरों पर छापेमारी के बाद अब पुलिस ने कथित तौर पर लड़कियां सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी हनी गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में असम, बंगाल, राजस्थान, दिल्ली और मुंबई से लड़कियों को कटनी बुलाए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मोबाइल फोन और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

महिला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी

दरअसल, कटनी जिले में स्पा सेंटरों की आड़ में कथित रूप से चल रहे अवैध देह व्यापार के मामले में महिला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर मामले की जांच कर रही हैं।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बरगवां स्थित नेचुरल थाई स्पा और अवा स्पा सेंटर पर छापेमारी की थी। इस दौरान कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद करीब 10 लोगों को पहले ही जेल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। जांच के दौरान पुलिस ने हनी गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

आरोपी पिछले तीन वर्षों से अवैध कारोबार से जुड़ा था

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले दो से तीन वर्षों से इस कथित अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ था। आरोप है कि वह अलग-अलग नामों का इस्तेमाल कर स्पा सेंटरों के संचालन में पर्दे के पीछे से भूमिका निभाता था और वहां लड़कियों की व्यवस्था करता था।

पुलिस ने आरोपी के पास से लेनदेन के हिसाब-किताब से जुड़ी रसीदें और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस को उम्मीद है कि इन दस्तावेजों और मोबाइल में मिले साक्ष्यों से नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि असम, बंगाल, राजस्थान, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों से लड़कियों को कटनी बुलाया जाता था। आरोप है कि स्पा सेंटरों में काम करने के बदले उन्हें वेतन नहीं दिया जाता था, बल्कि रहने और खाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती थी।

ये भी पढ़ें: भोपाल के जवाहर चौक में होगा 60 फीट ऊंचे रावण का दहन, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले भी जलेंगे

पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही

जांच में यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि स्पा सेंटरों का वास्तविक संचालन कौन कर रहा था और इनके पीछे किन लोगों की भूमिका थी। फिलहाल महिला पुलिस आरोपी से पूछताछ और बरामद दस्तावेजों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

18 to 24 October 2026
11 to 17 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन