नई दिल्ली: सोने-चांदी के दाम में आज यानी 22 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,205 रुपए घटकर 1.52 लाख रुपए पर आ गया है।
एक किलो चांदी की कीमत 2,412 रुपए कम होकर 2.33 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले कल भी चांदी 1,916 रुपए और सोना 390 रुपए सस्ता हुआ था। चांदी दो दिन में 4 हजार से ज्यादा और सोना 1,500 रुपए सस्ता हुआ है।
क्या यह गिरावट लंबी चलेगी?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।अमेरिका के केंद्रीय बैंक ‘फेडरल रिजर्व’ ने 3 साल में पहली बार बढ़ाई ब्याज दरें बढ़ाई है। इससे सोने के दाम में गिरावट है।
हालांकि भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के कारण सोने को सपोर्ट मिल सकता है, जिससे निवेशक इसे सुरक्षित निवेश के रूप में फिर से चुन सकते हैं।
ये भी पढ़ें:नॉर्थ कोरिया ने हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया
निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह
एक्सपर्ट्स की राय है कि निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि बाजार में अभी भी कमजोरी के संकेत दिख रहे हैं, लेकिन किसी भी बड़ी गिरावट पर खरीदारी का अवसर भी बन सकता है।

