Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदो युवकों पर बदमाशों ने चलाई गोली, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

दो युवकों पर बदमाशों ने चलाई गोली, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

ग्वालियर:हजीरा थाना क्षेत्र के आरामिल इलाके में बुधवार रात करीब 11:30 बजे फायरिंग हो गई। इसके पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
काले रंग की बोलेरो से आए हथियारबंद बदमाशों की गोलीबारी में दो युवक घायल हो गए। एक युवक के पेट में गोली लगी है, उसकी हालत गंभीर है, जबकि दूसरे के पैर में गोली लगी है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के मुताबिक कांच मिल निवासी धीरज तोमर, अजय तोमर और लल्ला गुर्जर का अन्नू तोमर और सादिक खान से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। तीनों आरोपी बुधवार रात बोलेरो से आरामिल पहुंचे थे। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद अचानक गोलियां चलने लगीं।
घायल अजय के मुताबिक वह अपने घर के बाहर खड़ा था और विवाद देखने के लिए पहुंचा ही था, तभी गोली चल गई। एक गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।
सादिक खान के पैर में भी गोली लगी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढे:सागर शराब कांड में FSL की रिपोर्ट पर 33 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज, 19 सलाखों के पीछे

CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश

हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि शुरुआती जांच में पैसों के लेन-देन का विवाद फायरिंग की वजह सामने आया है।
घायलों की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार फुटेज में धीरज तोमर, अजय तोमर और लल्ला गुर्जर की मौजूदगी सामने आई है।
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। शहर में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन