Wednesday, November 4, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeपंजाबपंजाब कांग्रेस में सुलह का संकेत, राजा वडिंग बोले- “एक-दो दिन में...

पंजाब कांग्रेस में सुलह का संकेत, राजा वडिंग बोले- “एक-दो दिन में सभी एक मंच पर नजर आएंगे”

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा बुलाई गई बैठक को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। राजा वडिंग ने साफ किया कि पार्टी में कोई गुटबाजी या लड़ाई नहीं है।राजा वडिंग ने कहा, “चरणजीत सिंह चन्नी हमारे आदरणीय नेता हैं, पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं और कैम्पेन कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। उनके घर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का इकट्ठा होना कोई चिंता की बात नहीं है। मेरे घर पर भी लोग आते हैं, रंधावा जी के घर पर भी लोग आते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि कोई गुटबंदी है।”

उन्होंने आगे कहा कि जिन नेताओं ने चन्नी की बैठक पर बयान दिए, उन्हें अपनी हद में रहना चाहिए। जो लोग हदें पार करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। राजा वडिंग ने कहा, “जिन लोगों ने मेरे खिलाफ बोला है, वे पार्टी में भी नहीं हैं।”राष्ट्रपति भूपेश बघेल के पंजाब दौरे का भी जिक्र करते हुए वडिंग ने बताया कि वे जल्द ही पंजाब आएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक-दो दिन के अंदर पंजाब कांग्रेस के सभी नेता एक मंच पर और एक गाड़ी के अंदर नजर आएंगे।चन्नी के हाईकमान से मिलने पर राजा वडिंग ने कहा कि उन्हें किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है।

वहीं सुखजिंदर सिंह रंधावा की अमित शाह से मुलाकात पर उन्होंने बताया कि यह मुलाकात पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर थी।इस बयान के साथ राजा वडिंग ने पार्टी में एकता का संदेश देने की कोशिश की है।

 

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन