ग्वालियर। लोकप्रिय गायक अदनान सामी ने 2022 के कथित धोखाधड़ी प्रकरण में जिला अदालत में अपना जवाब दाखिल किया है। मामला उस समय सामने आया था जब शहर की एक स्थानीय फर्म ने आरोप लगाया था कि उन्होंने एक पारिवारिक कार्यक्रम के लिए सामी को 17 लाख रुपये एडवांस दिए थे, लेकिन वे कार्यक्रम में पहुंचे नहीं।
सामी ने अदालत में दायर जवाब में बताया कि कार्यक्रम की प्रारंभिक सहमति सितंबर 2022 की थी, जिसे बाद में आयोजकों ने नवंबर तक स्थगित कर दिया। इसके बाद कार्यक्रम से एक दिन पहले फर्म ने स्वयं आयोजन रद्द कर दिया था। सामी की ओर से कहा गया कि वे निर्धारित तिथि पर आने को तैयार थे, लेकिन आयोजन फर्म ने कार्यक्रम करवाया ही नहीं। साथ ही, एडवांस राशि की वापसी भी नियमों के विरुद्ध मांगने का आरोप लगाया गया। अदालत ने सामी का पक्ष रिकॉर्ड पर लेते हुए मामले की सुनवाई अगली तारीख तक स्थगित कर दी है।
धोखाधड़ी केस में गायक अदनान सामी ने अदालत में पेश किया पक्ष


