Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरतलाम में बारिश के बीच डिवाइडर से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 28...

रतलाम में बारिश के बीच डिवाइडर से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 28 यात्री घायल

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में महू-नीमच फोरलेन हाईवे पर देर रात एक स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम रत्तागिरी के पास भीलवाड़ा से नासिक जा रही बस डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार 28 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

पुलिस के मुताबिक, हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ। घटना के समय बारिश हो रही थी। रत्तागिरी के पास मोड़ पर अचानक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद बस सड़क के बाईं ओर उतरकर ढाबे की तरफ जाने लगी। चालक ने ब्रेक लगाकर बस को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन सड़क गीली होने के कारण बस फिसल गई और ढाबे से कुछ दूरी पर पलट गई।

बस में सो रहे थे ज्यादातर यात्री

हादसे के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

कुछ यात्री खुद बस से बाहर निकल आए, जबकि अंदर फंसे यात्रियों को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने तीन-चार एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

सुबह क्रेन से सीधी कराई बस

पुलिस के अनुसार बस का नंबर एमपी-44-जेडई-9511 है। यह बस राजस्थान के भीलवाड़ा से रतलाम होते हुए महाराष्ट्र के नासिक जा रही थी।

हादसे के बाद पुलिस ने क्रेन बुलवाई। करीब सुबह सवा चार बजे क्रेन की मदद से बस को सीधा कराकर सड़क किनारे खड़ा कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े: रीवा में हुआ दर्दनाक हत्याकांड, पति ने अपनी पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

इन यात्रियों को आई चोट

हादसे में फरीना (38), निहाल हनीफ (60), अलतमश (11), अयान (12), भेरूलाल (37), राजकुमार (33), रवि (30), कृष्णा (26), फिरोज (42), मन्नू (6), कमलेश (30), अमीना (51), नाजिया (12), कोसर (18), साकिब (55), वली मोहम्मद (55), हमजा (23), साबिर (28), अरबा (12), अनिता (30), रूपाराम (42), मुख्तियार कुरैशी (50), अमीर कुरैशी (32), साइना (40) और साबिर हुसैन (52) समेत 28 यात्री घायल हुए।

पुलिस के मुताबिक, ज्यादातर घायलों को मामूली चोटें आई थीं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, तीन यात्रियों को अपेक्षाकृत अधिक चोटें आने के बाद उनके परिजन आगे के उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन