दिल्ली: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ लॉन्च हो गई है। खास बात यह है कि बिना किसी बड़े लॉन्च इवेंट के किताब सीधे बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दी गई है।
सोनिया गांधी ने इस किताब को अपना निजी संस्मरण बताया है। उनका कहना है कि यह कोई राजनीतिक किताब नहीं है, बल्कि उनके जीवन और अनुभवों की कहानी है। किताब में उनके जीवन के कई अहम पड़ावों, परिवार, रिश्तों और राजनीतिक सफर से जुड़े अनुभवों को जगह दी गई है। इसमें कुल सात चैप्टर हैं, जिनमें ऋग्वेद से एकता का संदेश और राजीव गांधी से पहली मुलाकात जैसे प्रसंग भी शामिल हैं।
किताब राहुल-प्रियंका और आने पोते-पोतियों को डेडिकेट की
सोनिया ने यह किताब राहुल-प्रियंका और आने पोते-पोतियों को डेडिकेट की है। इसमें शुरुआती पेज पर लिखा है- मेरे बेटे राहुल, मेरी बेटी प्रियंका और मेरे पोते-पोतियों रैहान और मिराया के नाम। किताब में एक पेज पर ऋग्वेद की ऋचाएं ली गई हैं।
सोनिया ने 24 अक्टूबर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने दावा किया था- “मेरी किताब आने पर कुछ ‘तमाशा’ जरूर होगा। दशकों से लोग मेरी कहानी बता रहे, अब मेरी बारी है अपनी कहानी बताने की।”
हार्पर कॉलिन्स इंडिया की प्रकाशित किताब में गांधी परिवार के साथ घटी बड़ी त्रासदियों और 2004 के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र है।
एक पेज पर ऋग्वेद की ऋचा ली गई
किताब में एक पेज पर ऋग्वेद की ऋचा ली गई हैं। इसमें जो लिखा है उसका अर्थ है… साथ मिलकर चलो, साथ मिलकर बोलो और तुम्हारे विचार एक हों। तुम्हारा उद्देश्य एक हो और तुम्हारे दिलों में आपसी सामंजस्य हो। तुम्हारे विचार एकजुट हों, ताकि तुम सब मिलकर एकता और पूर्णता के साथ जीवन बिताओ।
कैम्ब्रिज में राजीव से पहली मुलाकात
सोनिया गांधी 19 साल की उम्र में इटली से अंग्रेजी सीखने कैम्ब्रिज पहुंचीं। वहां एक ग्रीक रेस्टोरेंट में उनकी नजर राजीव गांधी पर पड़ी। जनवरी के एक दिन दोस्त क्रिश्चियन वॉन स्टिगलिट्ज ने दोनों की मुलाकात कराई। सोनिया के मुताबिक, पहली मुलाकात में ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। राजीव दिल्ली से कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने आए थे। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगीं। साथ घूमना, दोस्तों के साथ पार्टियों में जाना और छुट्टियां बिताना उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया।
राजीव पहली बार सोनिया को वैलेंटाइन डे पर एक पार्टी में ले जाने पहुंचे थे। सोनिया के मुताबिक, उन्हें देखकर राजीव कुछ पल के लिए ठिठक गए थे। दोनों को लगने लगा था कि वे हमेशा साथ रहना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: अमित शाह ने परिवार संग देखी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, वीडियो वायरल; सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
527 पेज की किताब में 7 चैप्टर
- पहला- लव एंड कोर्टशिप (प्रेम और प्रणय)
- दूसरा: फाइंडिंग माई वे (अपना मार्ग खोजना)
- तीसरा: ट्रिअंफ्स एंड डिफीट (विजय और पराजय)
- चौथा: राजीव एस प्राइम मिनिस्टर (प्रधाानमंत्री के रूप में राजीव)
- पांचवां: डिनाउंस एंड आफटरमेथ (परिणति और उसके बाद)
- छठवां: लीडिंग द कांग्रेस पार्टी (कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व)
- सातवां: ट्वेंटी इयर्स ऑन (बीस साल बाद)

