Tuesday, July 28, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसोनू निगम के कॉन्सर्ट में स्टेज पर पहुंचा फैन, देखें पूरा वीडियो...

सोनू निगम के कॉन्सर्ट में स्टेज पर पहुंचा फैन, देखें पूरा वीडियो…

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मशहूर गायक सोनू निगम के साथ एक दिलचस्प घटना देखने को मिली। कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन अचानक स्टेज पर पहुंच गया और सिंगर के पैर छूने लगा। इस वजह से सोनू निगम को बीच में गाना रोकना पड़ा। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अक्सर देखा जाता है कि फैंस अपने पसंदीदा कलाकारों से मिलने के लिए स्टेज तक पहुंच जाते हैं। कोल्हापुर में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक फैन अचानक मंच पर चढ़ गया। हालांकि, वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स तुरंत हरकत में आए और फैन को नीचे उतारने लगे, लेकिन सोनू निगम ने उन्हें रोक दिया।

इसके बाद उस फैन ने स्टेज पर फिल्मी गाने “चोरी किया रे जिया” की कुछ लाइनें भी गाईं और कहा कि कोल्हापुर के लोग सोनू निगम से बेहद प्यार करते हैं। बताया जा रहा है कि फैन का नाम सदाशिव चौगले है, जो खुद भी एक सिंगर हैं। सोनू निगम ने इस घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा ‘क्यों पिटने वाले काम करते हो ऑडियंस? इस बार तो बचा लिया, हर बार नहीं बचा पाऊंगा।’

https://www.instagram.com/reel/DYM1Xn4uQAv/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सिर्फ आप ही इसे इस तरह संभाल सकते थे।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “किसी कलाकार के लाइव परफॉर्मेंस के दौरान बिना अनुमति स्टेज पर जाना गलत है। फैंस को कलाकार और उनकी कला का सम्मान करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन