भोपाल। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल खेल मैदान पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच खेजा रहा है। भारतीय टीम इस मैदान पर सातवी वार व्हाईट वाल का मुकाबला खेलने उतरी है। पहले टॉस जीतकर प्रोटियास टीम के कप्तान ने भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है।
रांची के मैदान पर भारतीय टीम की अगुआई अनियमित कप्तान केएल राहुल कर रहे हैं। टीम में काफी बदलाव देखने को मिले हैं, जहां ऋषभ पंत को अंतिम 11 में जगह नहीं मिली है, इससे सभी खेल प्रेमियों को आर्श्चय में डाल दिया । बतादें कि लंबी चोट के बाद ऋषभ पंच का चयन इस सीरीज के लिए किया गया है और वे अब अंतिम 11 में नहीं हैं।
मैच से पहले सबसे अधिक चर्चा इस बात की रही कि ओपनिंग कौन-कौन करेगा। आखिर भारतीय टीम के टॉस हारने के बाद मैदान पर सलामी बल्लेबाजी करने उतरी जोड़ी रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल मैदान पर उतरे। रांची के मैदान पर चल रहे मैच में प्रोटियास से कड1ी चुनौती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहली वार भारतीय टीम को 400 रनों के भारी अंतर से दूसरे टेस्ट में हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया था।
जाने प्लेइंग 11
टॉस हारने के बाद कप्तान और विकेट कीपर केएल राहुल ने जो अंतिम 11 खिलाड़ियों को मौका दिया वह इस प्रकार हैं। कप्तान केएल राहुल, रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाज, स्पिनर्स के तौर पर कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और रविन्द्र जड़ेजा की तिकड़ी अपनी फिरकी से प्रोटियास बल्लेबाजों को घुमाएंगे। हरफनमौला खिलाड़ियों में हर्षित राणा शामिल हैं तेज गेंदबाजी का जिम्मा प्रसिद्ध कृष्णा के कंधों पर होगी।
दक्षिण अफ्रीक अंतिम 11 की अगुवाई कप्तान एडेन मार्करम कर रहे हैं, रयान रिकल्टन, क्विंटन डीकाक विकेटकीपर, मैथ्यू ब्रीटजके, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कार्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर और ओटनील बाट्रमैन शामिल हैं।


