Friday, July 31, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsSpider-Man: Brand New Day ने रिलीज से पहले रचा इतिहास

Spider-Man: Brand New Day ने रिलीज से पहले रचा इतिहास

मुंबई: मार्वल स्टूडियोज और सोनी पिक्चर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Spider-Man: Brand New Day’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करती नजर आ रही है। टॉम हॉलैंड और जेंडया स्टारर इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही नया रिकॉर्ड बना दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में पहले वीकेंड के लिए करीब 100 करोड़ रुपये की ग्रॉस एडवांस बुकिंग दर्ज की है। इसके साथ ही यह पहले वीकेंड में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है।

Avengers: end game का रिकॉर्ड टूटा

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में रिलीज से पहले सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड अब तक ‘avengers: end game’ के नाम था, जिसने करीब 90 करोड़ रुपये की ग्रॉस प्री-सेल्स की थी। अब ‘Spider-Man: Brand New Day’ ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है और भारत में एडवांस बुकिंग के मामले में नया इतिहास रच दिया है।

ये भी पढ़े

ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ट्रेलर

ओपनिंग  डे के लिए 45 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्री-सेल्स

फिल्म के ओपनिंग डे यानी गुरुवार के लिए ही 45 करोड़ रुपये से अधिक की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। यह बुकिंग अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ समेत सभी भाषाओं के संस्करणों को मिलाकर दर्ज की गई है।

हिंदी शोज में 100% तक ऑक्यूपेंसी

फिल्म गुरुवार को देशभर में करीब 5,690 शोज के साथ रिलीज हुई। सुबह के शोज में औसतन 67 प्रतिशत से अधिक ऑडियंस ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जबकि हिंदी संस्करण के कई शोज में 97 से 100 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी देखने को मिली। रिलीज के शुरुआती घंटों में ही फिल्म ने भारत में लगभग 9.62 करोड़ रुपये का नेट और 11.35 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज कर लिया।

BookMyShow पर टिकटों की रिकॉर्ड बिक्री

टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow पर भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज वाले दिन सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच करीब 18,650 टिकट बिके, जबकि सुबह 6 बजे से 11 बजे तक कुल 32,990 टिकटों की बिक्री दर्ज की गई। इससे पहले बुधवार को भी यह एक घंटे में 50,000 टिकट बेचने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म बनी थी।

पहले वीकेंड में 200 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है कमाई

ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि एडवांस बुकिंग और शुरुआती ट्रेंड को देखते हुए ‘Spider man: brand new day’ पहले वीकेंड में 170 से 200 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो जाएगी।

‘Endgame’के रिकॉर्ड पर भी नजर

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की ‘avengers: endgame’ ने भारत में पहले दिन 53.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि पहले वीकेंड में 158.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या ‘Spider Man: Brand New Day ‘ इन रिकॉर्ड्स को भी पीछे छोड़ पाएगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन