Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsफ्लाईदुबई कॉकपिट में चाकूबाजी: भारतीय कैप्टन स्मित की हालत स्थिर, UAE आतंकी...

फ्लाईदुबई कॉकपिट में चाकूबाजी: भारतीय कैप्टन स्मित की हालत स्थिर, UAE आतंकी एंगल से कर रहा जांच

दुबई: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई खतरनाक घटना के बाद अब जांच तेज हो गई है। UAE के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमद सैफ अल शम्सी ने एक विशेष जांच टीम बनाने का आदेश दिया है। यह टीम UAE के General Civil Aviation Authority और दूसरी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर पूरे मामले की जांच कर रही है।

आतंकी कनेक्शन था या पहले से बनाई गई थी योजना?

जांच में सबसे बड़ा सवाल हमले के मकसद को लेकर है? UAE की टीम यह पता लगाएगी कि कॉकपिट में हुई घटना अचानक हुई थी या इसके लिए पहले से कोई योजना बनाई गई थी। साथ ही यह भी जांचा जा रहा है कि इसका संबंध किसी आतंकी गतिविधि से था या किसी और ने हमले के लिए निर्देश दिए थे। फिलहाल किसी आतंकी संगठन से संबंध की पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए जांच पूरी होने से पहले इसे आतंकी हमला कहना सही नहीं होगा।

घटना 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 में हुई थी। उड़ान के दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच हिंसक घटना हुई। रिपोर्टों के मुताबिक, कैप्टन स्मित मच्छार पर दूसरे पायलट ने हमला किया। इस दौरान विमान तेजी से नीचे आया। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा में विमान के इमरजेंसी कोड 7700 और बाद में ‘unlawful interference’ से जुड़ा 7500 कोड भेजने की बात भी सामने आई है। आखिर में विमान को सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया।

गंभीर चोट के बाद भी कैप्टन स्मित ने नहीं मानी हार

हमले में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बावजूद वह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे, जिसके बाद विमान में मौजूद दूसरे लोगों को स्थिति संभालने का मौका मिला। हमलावर को काबू में कर लिया गया और विमान में सवार यात्री सुरक्षित रहे।

कैप्टन स्मित का फिलहाल सऊदी अरब के तबूक स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। भारतीय दूतावास के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है। भारतीय अधिकारी उनके परिवार और सऊदी अधिकारियों के संपर्क में हैं।

यह भी पढ़ें: Gen-Z का वायरल नारा अखिलेश यादव ने BJP पर घुमाया, बोले- ‘एक कचौड़ी दो समोसा, BJP पर नहीं भरोसा’

गुजरात सरकार करेगी सम्मानित

कैप्टन स्मित की बहादुरी की भारत समेत कई देशों में चर्चा हो रही है। गुजरात सरकार ने उन्हें ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’ से सम्मानित करने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने भी उनके साहस की सराहना की है।

फिलहाल इस पूरे मामले में सबसे अहम सवाल हमले के मकसद का है। UAE की जांच में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि यह किसी एक व्यक्ति की कार्रवाई थी या इसके पीछे पहले से बनाई गई कोई बड़ी योजना थी। अधिकारियों ने भी जांच पूरी होने तक अपुष्ट दावों और अटकलों से बचने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन