Friday, July 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsयमुना में पलटी श्रद्धालुओं से भरी स्टीमर, कई लोग लापता

यमुना में पलटी श्रद्धालुओं से भरी स्टीमर, कई लोग लापता

वृंदावन। मथुरा के वृंदावन से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक स्टीमर अचानक पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग नदी में डूबने लगे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नाव पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से कई अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

30 से ज्यादा लोग डूबे, कई लापता

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। अचानक नाव पलटते ही करीब 30 से ज्यादा लोग पानी में गिर गए। राहत की बात यह है कि कुछ श्रद्धालुओं को तुरंत बचा लिया गया, लेकिन कई लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

बता दें यह हादसा वृंदावन के प्रसिद्ध केशी घाट पर हुआ, जहां पंजाब से आए श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि स्टीमर पांटून पुल से टकरा गई, जिससे संतुलन बिगड़ा और नाव पलट गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, गोताखोर जुटे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई। तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और नदी में सर्च अभियान जारी है। वहीं एम्बुलेंस और मेडिकल टीम भी तैनात की गई। प्रशासन का कहना है कि हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि लापता लोगों को जल्द खोजा जा सके।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए हैं कि राहत कार्य में किसी तरह की लापरवाही न हो। घायलों को बेहतर इलाज मिले और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal – 19 to 25 july 2026
Bhopal – 12 to 18 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन