Saturday, May 9, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news'आदर्श ग्राम चिड़ावत' में पानी के लिए जद्दोजहद

‘आदर्श ग्राम चिड़ावत’ में पानी के लिए जद्दोजहद

कांग्रेस ने जल जीवन मिशन पर उठाए सवाल

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने देवास जिले के आदर्श ग्राम चिड़ावत गांव की पेयजल समस्या को लेकर केंद्र और मप्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर नल से जल’ योजना के बड़े दावों के बावजूद गांव के लोग आज भी खेतों और दूरस्थ स्थानों से डिब्बों में पानी लाने को मजबूर हैं।

पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य वर्ष 2024 तक हर ग्रामीण परिवार को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना था, लेकिन जमीनी स्थिति इसके उलट दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई गांवों में केवल कागजों पर काम पूरा दिखाया गया, जबकि नल सूखे पड़े हैं और जल टंकियां अनुपयोगी हो चुकी हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चिड़ावत गांव का हाल प्रदेश में चल रहे जल संकट और योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार की पोल खोलता है। महिलाओं और बच्चों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है, जबकि सरकारी रिकॉर्ड में गांव को ‘आदर्श ग्राम’ बताया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा तक नहीं मिल रही।

पटवारी ने मांग की कि चिड़ावत सहित जल संकट से जूझ रहे गांवों का तत्काल सर्वे कराया जाए और जल जीवन मिशन के कार्यों की स्वतंत्र एजेंसी से जांच हो। साथ ही जिन अधिकारियों, ठेकेदारों और एजेंसियों ने बिना काम के भुगतान लिया है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की गई।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 3 to 9 May 2026
Bhopal monthly 19 to 25 April 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन