परीक्षा केंद्र के वॉशरूम में छात्रा का प्रसव, गरबा में हुई जान-पहचान ने बदला जिंदगी का रुख

पीथमपुर (धार)। जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में मंगलवार को 10वीं बोर्ड की परीक्षा के दौरान एक सनसनीखेज मामला सामने आया। गणित का पेपर देने पहुंची एक नाबालिग छात्रा ने परीक्षा केंद्र के वॉशरूम में बच्चे को जन्म दिया। घटना के बाद केंद्र में हड़कंप मच गया, जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया गया। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
मामले की में जुटी पुलिस
जांच अधिकारी चांदनी सिंगारे के अनुसार, नाबालिग छात्रा पिछले 8 वर्षों से पीथमपुर में रह रही है। छात्रा ने बताया कि मई 2024 में एक गरबा कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात इंदौर निवासी ’कान्हा’ नामक युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। बदनामी के डर से उसने यह बात परिजनों से छिपाए रखी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ’जीरो एफआईआर’ दर्ज कर मामला इंदौर के बेटमा थाने को स्थानांतरित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *