Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsराम मंदिर चोरी चढ़ावा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

राम मंदिर चोरी चढ़ावा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

नई दिल्ली: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। सुनवाई से पहले उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दी है। रिपोर्ट मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत किये गए है।

चार याचिकाओं पर होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट इस मामले में दायर चार अलग-अलग याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करेगा। ये याचिकाएं राजद सांसद सुधाकर सिंह, अधिवक्ता नरेंद्र कुमार गोस्वामी, अधिवक्ता अजय कुमार राय व दिनेश कुमार यादव तथा हिंदू धर्म परिषद की ओर से दाखिल की गई हैं।

याचिकाओं में क्या मांग की गई है?

याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से मांग की है कि—

  • मामले की CBI से स्वतंत्र जांच कराई जाए।
  • श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय लेन-देन का CAG या फोरेंसिक ऑडिट कराया जाए।
  • ट्रस्ट के सभी वित्तीय रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए जाएं।
  • जांच पूरी होने तक ट्रस्ट को बड़े वित्तीय फैसले लेने से रोका जाए।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले में SIT की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन