Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsINDIA गठबंधन की PC में सरप्राइज एंट्री: अचानक पहुंचीं सोनिया गांधी, न...

INDIA गठबंधन की PC में सरप्राइज एंट्री: अचानक पहुंचीं सोनिया गांधी, न कुर्सी न नेमप्लेट?

नई दिल्ली: दिल्ली के Constitution Club में बुधवार को हुई INDIA गठबंधन की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंच गईं। उनके आने की जानकारी पहले से नहीं होने के कारण वहां उनके नाम की कोई कुर्सी या नेमप्लेट नहीं रखी गई थी।

सोनिया गांधी बैठक में पहले से मौजूद थीं, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक उनका प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होना तय नहीं था। यही वजह थी कि PC के लिए बनाए गए seating arrangement में उनका नाम नहीं था। उनके पहुंचते ही नेताओं को व्यवस्था बदलनी पड़ी।

ममता और सुप्रिया ढूंढने लगीं कुर्सी

प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले नेताओं की सीट तय कर दी गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कुर्सी बीच में थी। उनके पास राहुल गांधी और RJD नेता तेजस्वी यादव की सीट थी। इसके आगे ममता बनर्जी और CPM महासचिव एमए बेबी सहित दूसरे नेताओं के बैठने की जगह तय थी।

इसी बीच सोनिया गांधी वहां पहुंचीं तो कुछ देर के लिए सीट को लेकर हलचल मच गई। ममता बनर्जी और NCP (SP) नेता सुप्रिया सुले उनके लिए जगह तलाशती नजर आईं। वहां मौजूद कुछ नेताओं ने सोनिया गांधी को राहुल गांधी की सीट पर बैठने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने तेजस्वी यादव के लिए रखी गई कुर्सी पर बैठना चुना।

इसके बाद जब मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे तो उन्होंने अपने पास एक और कुर्सी लगाने को कहा। आखिर में बैठने की पूरी व्यवस्था थोड़ी बदल गई। सोनिया गांधी के पास ममता बनर्जी बैठीं, जबकि राहुल गांधी खरगे की दूसरी तरफ बैठे।

पहले ही चेक हो चुका था पूरा seating arrangement

दिलचस्प की बात यह है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले कांग्रेस के कई नेताओं और TMC नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने seating arrangement को देख लिया था। जिन नेताओं को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होना था, उनकी नेमप्लेट भी पहले से लगा दी गई थी। लेकिन सोनिया गांधी के अचानक PC में आने के कारण आखिरी समय में बदलाव करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: उप डाक घर बचत खाते में गड़बड़ी, 11 लाख के घोटाले में आरोपियों को सजा

सोनिया-ममता की नजदीकी भी बनी चर्चा

बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सोनिया गांधी और ममता बनर्जी के बीच गर्मजोशी भी देखने को मिली। जब ममता बनर्जी अपनी बात रख रही थीं, उस दौरान सोनिया गांधी ने उनकी पीठ थपथपाई। दोनों नेता बैठक के दौरान भी साथ नजर आईं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन