Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsAsian Games: नीली जर्सी में उतरेगी टीम इंडिया

Asian Games: नीली जर्सी में उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: आगामी एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें नीली जर्सी में मैदान पर उतरेंगी। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। एशियाई खेल जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने हैं।

खिलाड़ियों के विदाई समारोह से इतर टिर्की ने बताया कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने टीम किट के रंगों को लेकर हॉकी इंडिया को विकल्प दिए थे। इनमें नीले रंग को भारतीय टीम की जर्सी के लिए पहली पसंद चुना गया, जबकि ऑरेंज रंग को दूसरे विकल्प के तौर पर रखा गया है।

यह भी पढ़े: CM डॉ. मोहन यादव की तीसरे दिन यूएई के उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठकें, लॉजिस्टिक्स से ग्रीन एनर्जी तक कई क्षेत्रों पर मंथन

विश्व कप में जर्सी के रंग को लेकर हुआ था विवाद

इससे पहले नीदरलैंड और बेल्जियम में आयोजित विश्व कप से पहले भारतीय हॉकी टीम की पारंपरिक नीली जर्सी के बजाय ऑरेंज रंग की जर्सी को लेकर विवाद हुआ था। उस समय दिलीप टिर्की ने जर्सी का रंग बदलने के फैसले पर सवाल उठाया था।

टिर्की ने कहा था कि जर्सी का रंग बदलने के फैसले की जानकारी उन्हें या हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड को नहीं दी गई थी। अब एशियाई खेलों के लिए नीले रंग को पहली पसंद बनाए जाने के बाद भारतीय हॉकी टीमें पारंपरिक रंग की जर्सी में नजर आएंगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन