इजराइल-अमेरिका का संयुक्त वार, धमाकों से दहला तेहरान; ईरान में आपात हालात

शेयर करे

नईदिल्ली। मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। इजराइल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई संवेदनशील ठिकानों पर बड़ा सैन्य आक्रमण किया है। इस कार्रवाई की पुष्टि स्वयं इजराइल के रक्षा मंत्री ने की। भीषण धमाकों के बाद पूरे तेहरान में सायरन बज उठे और लोगों में दहशत फैल गई।

हमले के तुरंत बाद इजराइल ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के निर्देश जारी किए। देश में विशेष आपात स्थिति भी लागू कर दी गई है। इजराइल का कहना है कि यदि हम हमला नहीं करते, तो ईरान हमारे देश पर आक्रमण कर देता।
इधर ईरान ने भी सुरक्षा कारणों से अपना पूरा एयरस्पेस खाली करा दिया है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, घायल नागरिकों को अस्पताल पहुँचाने के लिए पूरे शहर में केवल एंबुलेंस की आवाजाही दिखाई दे रही है। हालात इतने गंभीर हैं कि ईरानी सर्वोच्च नेता खामेनेई को भी तेहरान से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
इजराइल-अमेरिका का हमले को लेकर दावा
सूत्रों के मुताबिक यह पूरा अभियान इजराइल और अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभियान था। इजराइल के विदेश मंत्री डैनियल कैट्ज ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य इजराइल के लिए उत्पन्न खतरे को समाप्त करना था।
इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) होमफ्रंट कमांड ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी शिक्षण गतिविधियों, भीड़-भाड़ वाले आयोजनों और कार्यस्थलों को तत्काल बंद करने का आदेश दिया है। रिपोर्ट है कि इस हमले में ईरान के राष्ट्रपति भवन, ख़ुफिया मंत्रालय, और कई परमाणु केंद्रों को लक्ष्य बनाया गया। हमले के बाद एहतियातन इरबिल हवाईअड्डा बंद कर दिया गया है। धमाकों की गूंज सुनकर ईरान के नागरिक भूमिगत शरण-स्थलों में चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *